Quantcast
Channel: फैशन
Viewing all articles
Browse latest Browse all 846

दिवाली से भाईदूज तक ये 7 चीजें बनाएंगी आपको महफिल की शान, जरूर आजमाएं

$
0
0

diwali 2019 fashion trends


 

इस बार दिवाली से लेकर भाईदूज तक, पूरे फेस्टिव सीजन के दौरान अगर आप महफिल की शान बने रहना चाहती हैं, तो जरूर जानिए इन 7 चीजों के बारे में जिनका इस त्योयारी सीजन में खूब बोलबाला रहेगा -

 

1. बैकलेस कच्छ कढ़ाई ब्लाउज : इस दिवाली बैकलेस कच्छ कढ़ाई वाले ब्लाउज काफी चलन में हैं। आप इन्हें साड़ी व लहंगे आदि किसी के भी साथ पहन सकती हैं।

 

2. पारंपरिक और क्लासिक हेयर स्टाइल : इस नवरात्रि पारंपरिक लेकिन क्लासी लुक वाले जूड़े चलन में हैं। जूड़े में फूलों का लगाना इस बार वापस ट्रेंड कर रहा है।

 

3. टैटू : बैकलेस ब्लाउज पहनने के बाद पीठ, गर्दन व कमर पर टैटू ट्रेंड कर रहा है। आप चाहे तो स्थायी व अस्थायी टैटू बनवा सकती हैं।

 

4. वॉटरप्रूफ मेकअप : समस्या से बचने के लिए वॉटरप्रूफ मेकअप का ट्रेंड है।

 

5. मांग-टीका : इस दिवाली मांग-टीका सूट व लहंगे से लेकर साड़ी आदि सभी के साथ पहना जा सकता है।

 

6. चूड़ियां और कमरबंध : मल्टीकलर चूड़ियां और कमरबंध भी चलन में हैं। कमरबंध साड़ी और लहंगे दोनों के साथ पहने जा सकते हैं।

 

7. कोल्हापुरी : कोल्हापुरी चप्पल और मोजड़ियां आपके ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ खूब जंचती हैं। इस नवरात्रि राजस्थानी कोल्हापुरी फुटवेयर ट्रेंड कर रहे हैं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 846

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>